26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गाँधी मैदान में आम जनता का प्रवेश गेट नं. 5, 6 एवं 7 से होगा।

बिहार 24 लाइव पटना / पारस नाथ की खास खबर!पटना / जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गाँधी मैदान में गेट नं. 5 ( गाँधी मैदान के उत्तर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने) एवं गेट नं. 6 (गाँधी मैदान के उत्तर-पूरब कोना पर कारगिल चौक के पास) से सुविधाजनक ढंग से प्रवेश कर सकते हैं। बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गेट नं. 7 (गाँधी मैदान के पूर्व उद्योग भवन के सामने) से प्रवेश कर सकते हैं।

मीडिया बंधुओं का प्रवेश गेट नं. 9 (गाँधी मैदान के दक्षिण रिजर्व बैंक के सामने) से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!