पटना / जदयू नेता जमा खान ने कहा कि कोई भी नशा नुकसानदेह है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर नही है और बिहार के जनता के हित में नहीं है।
वही श्याम रजक ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा।
बिहार में शराबबंदी कानून की विस्तृत समीक्षा की मांग एक तरफ जहां सत्ता पक्ष की ओर से हो रही है तो दूसरी ओर विपक्ष कह रहा है कि दारू को चालू कर दिया जाए. ऐसे में बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर ऐसा लग रहा है कि जेडीयू पर प्रेशर बढ़ता जा रहा है। इस बीच पार्टी के दो बड़े नेताओं ने इस पर रुख साफ कर दिया है।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक श्याम रजक ने कहा कि शराबबंदी को लेकर निजी राय हो सकती है, लेकिन पूरे एनडीए की एक ही राय है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा.
कोई भी नशा बिहार के हित में नहीं: जमा खान
दूसरी ओर विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने जेडीयू के नेता और मंत्री जमा खान से सवाल किया। कहा कि आईपी गुप्ता कह रहे हैं शराब को चालू कर दिया जाए। क्योंकि लोग अब सूखा नशा कर रहे हैं। इस पर जमा खान ने कहा कि सबका अपना-अपना विचार है। कोई भी नशा नुकसानदेह है। बिहार के हित में नहीं है।
‘सारे काम होते रहेंगे… कहीं दिक्कत नहीं’
उनसे पूछा गया कि विपक्ष सवाल उठा रहा है। कह रहा है कि खजाना खाली हो गया है। आप बताएं कि क्या सरकार का खजाना भरा हुआ है कि खाली हो गया? इस पर जेडीयू नेता जमा खान ने कहा, “विपक्ष को कहने दीजिए… सारा काम हो रहा है, सारे काम होते रहेंगे।कहीं दिक्कत नहीं है।
