रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी दिनांक: 26-01-2026
(फतुहा): पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ 25000 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुजीत उर्फ बुखार यादव गंभीर संगीन कांडों में कई वर्षो से फरार चल रहा था।बीते रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त रसलपुर स्थित बगीचा में बैठा हुअ है।
जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें डीएसपी अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष फतुहा के साथ एसआई नीतीश गौतम, एसआई शुभम के साथ कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस टीम ने दलबल के साथ उक्त सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची तो उक्त अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त 25000 ईनामी अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। वही प्रेस वार्ता के दौरान पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, एससी- एसटी एक्ट एवं अन्य कई गंभीर कांड दर्ज है। यह अभियुक्त कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने छापेमारी में शामिल सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि जो भी पदाधिकारी छापेमारी में शामिल है, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बाईट: कुंदन कुमार (ग्रामीण एसपी)
