पटना। ए एस जी आई हॉस्पिटल द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर पहल करते हुए ड्राइवर दृष्टि अभियान 11 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा, मुख्य अतिथि के रूप में दिनकर गोलम्बर स्थित अस्पताल में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित किए।

मौके पर माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने उपस्थित व्यवसायिक वाहन चालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाने वाले चालको का नेत्र स्वास्थ्य का बेहतर होना भी अहम भूमिका होती है। अगर उनके नेत्र में दृष्टि संबंधित समस्या आने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

इन्ही बातों का ध्यान रखते हुए ए एस जी अस्पताल द्वारा राज्य भर में अभियान चलाकर कमर्शियल वाहन चालकों में अवेरनेस फैला रहे है, ताकि चालक अपने नेत्र की निःशुल्क जांच करवा सके और उनके नेत्र संबंधित समस्या पाए जाने पर तुरंत निःशुल्क चिकित्सा सह सर्जरी कर ठीक करना बहुत ही सरहानीय कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने चालको को अपील करते हुए कहा कि वे भी ए एस जी नेत्र अस्पताल में चलाए जा रहे अभियान का अधिक संख्या में लाभ उठाएं। ताकि आप सुरक्षित रहिएगा, तभी आपके परिवार और आपके वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे सवारी भी सुरक्षित रहेंगे। इससे सड़क दुर्घटना के ग्राफ में भी गिरावट आएगी।

वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। वही कार्यक्रम में डॉ संजय सिन्हा, डॉ शिशिर शेखर सिंह, डॉ पंकज झा, सुजीत झा, विमल कुमार, दीप नारायण, विमल झा व गौरव कुमार आदि की भूमिका रहा।
