महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली एवं समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती राजद कार्यालय में मनाई गई

पटना 09 जनवरी, 2026 आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महिलाओं में शिक्षा की अलख जगानेवाली समाज सुधारक फातिमा शेख की जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी। इन्होंने सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर काम किया व दलित और मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरूआत की। यही नहीं इन्होंने 1848 में लड़कियो के लिए देश में पहली स्कूल की स्थापना भी की थी।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश महासचिव संजय यादव, बल्ली यादव, मदन शर्मा, निर्भय अंबेडकर, भाई अरुणकुमार, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, डॉ लालदेव प्रसाद यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र तांती, अरुण कुमार गुप्ता, राजीव कुमार श्रवण कुमार, नीतू कुमारी,सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

इस बीच प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि समाजवादी नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुलाम सरवर की जयंती कल राजद कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!