Dial 112 सेवा के प्रारम्भ से अब तक 36 लाख से अधिक लोगों को पहुँचाई गयी सहायता।

ERSS (Dial 112) सेवा के द्वारा आम जनों की आपात परिस्थितियों में, आपदा में अथवा आकस्मिक संकट की स्थिति में अविलम्ब पहुँचकर सहायता पहुँचायी जा रही है। Dial 112 सेवा के बड़े सार्थक तथा सकारात्मक परिणाम दृष्टिगोचर हुए हैं।

वर्तमान स्थिति

दिनांक-06 जुलाई 2022 को ERSS (Dial 112) सेवा के प्रारम्भ होने के उपरान्त अभी तक 36 लाख से अधिक लोगों को सहायता पहुँचाई जा चुकी है। वर्तमान में पूरे राज्य में त्वरित Emergency Response के लिए कुल 1833 Emergency Response Vehicles (ERVS) है, जिनमें 1283 चार पहिया वाहन और 550 दो पहिया वाहन शामिल हैं, 24×7 उपलब्ध है। साथ ही इसे एम्बुलेंस, फायर टेंडर (784), आपदा, महिला एवं बाल हेल्पलाइन और हाईवे पेट्रोलिंग (61) सेवाओं के साथ एकीकृत किया गया है। इससे एक ही नंबर डायल करने पर पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा, अग्निशमन, सुरक्षित सफर सुविधा एवं मेडिकल इमरजेंसी जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सितंबर 2024 में “सुरक्षित सफर सुविधा” पहल शुरू की गई थी। अब तक सैंकड़ों महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा चुकी हैं।

ERSS (Dial 112) में प्रतिमाह तथा प्रतिदिन पंजीकृत होने वाली कॉल्स पर की गई कार्रवाई का वर्ष 2024 एवं 2025 के अप्रैल माह तक का औसत रेस्पॉन्स टाइम निम्नलिखित है:-

उपरोक्त आँकड़ों का यदि विश्लेषण किया जाये तो वर्ष 2024 के जनवरी माह में औसतन प्रतिदिन पंजीकृत कॉल्स पर की गई कार्रवाई (Daily Events) 3331 थी तथा पूरे माह का औसत रेस्पॉन्स टाइम 17 मिनट 50 सेकेण्ड था।

इस वर्ष 2025 के जनवरी माह से अप्रैल माह तक औसतन प्रतिदिन पंजीकृत कॉल्स पर की गई कार्रवाई (Daily Events) 5848 रहा तथा औसत रेस्पॉन्स टाइम अब 17 मिनट से कम रहा। इस प्रकार हम कह सकते है कि वर्ष 2024 की तुलना में अब प्रतिदिन अधिक मामलों (Daily Events) का निष्पादन किया जा रहा है तथा रेस्पॉन्स टाइम में उत्तरोत्तर कमी अंकित की गयी है।

किसी प्रतिकूल या संकट की स्थिति में डायल 112 पर सूचना देकर अविलम्ब सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!