बिहार 24 लाइव पटना// पारस नाथ की खास खबर।राजधानी पटना के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है ।ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित रहमत कंपाउंड महिला आईटीआई के सामने अपने पुस्तैनी जमीन पर मकान बनाने के दौरान पीड़ित मो इमरान अली से 50 लाख रंगदारी और रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी की शिकायत दीघा थाना में 13 मई को दर्ज कराया गया इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस और एसटीएफ की साझा करवाई मे घटना में शामिल कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस मामले की जानकारी देते हुए दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी नीतीश चन्द्र धारिया ने बताया कि पीड़ित मो इमरान अली के लिखित आवेदन मिला घटना की जांच में पता चला कि पीड़ित के जमीन पर निर्माण कराने के दौरान एक अज्ञात युवक ने फोन पर बात करने को कहा जिसको पीड़ित ने इगनोर कर दिया दुबारा 4 लोग मो इमरान अली के घर पहुंचे और रंगदारी की मांग पूरी करने और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देकर चले गए ।
जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और करवाई शुरू की गई। STF और दीघा पुलिस की साझा करवाई मे दर्जनों मामलों में फरार कुख्यात अपराधियों
पाटलिपुत्र,दीघा और परसा थाना के 7 मामले का आरोपित शत्रुघन कुमार उर्फ भीम सहित विनोद कुमार उर्फ विलायती का कदमकुआं ,दीघा में मामले दर्ज ,पंकज कुमार 6 मामले का आरोपित शास्त्री नगर,अरवल , राजीव नगर ,पाटलिपुत्र , जीआरपी पटना ,और दीघा थाना से फरार। चल रहा था ,और लालू कुमार को दीघा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले की जानकारी देते हुए दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी नीतीश चन्द्र धारिया ने कहा कि सभी गिरफ्तार पेशेवर अपराधी है ।पटना के मरीन ड्राइव पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार को पकड़ा गया है जिसके पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।गिरफ्तार अपराधियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी जिसका जुर्म अपराधियों ने स्वीकार किया है।फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों को आगे की न्यायिक हिरासत में भेजने करवाई की जा रही है वही इसके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है
