15 मई को बिहार दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाना में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इस कार्रवाई के विरोध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पूतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सरकार की तानाशाही चरम पर- राजू दानवीर
मौके पर मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव के प्रमुख सहयोगी राजू दानवीर ने कहा कि,”बिहार की डबल इंजन की सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है। राहुल गांधी इस समय वंचित और दलित समाज की आवाज बन चुके हैं। उनका अंबेडकर छात्रावास जाकर दलित छात्रों से मिलना सरकार को नागवार गुजरा है। क्या बिहार में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है?”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का यह रवैया संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार में डमी सीएम बन गये हैं। सरकार के रिटायर्ड अधिकारी और बीजेपी प्रदेश में सुपर सीएम के तौर पर काम रही है।

बिहार की जनता और वंचित समाज पूरे तमाशे को देख और समझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। मौक़े पर मोनू ,नीतीश सहित कई समर्थक मौजूद थे.
