सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा विदेश मंत्रालय की नागरिक-केन्द्रित पहल “पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” के अंतर्गत 10 मार्च 2026 को सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में एक दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन किया गया।

यह विशेष पासपोर्ट शिविर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आसपास स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन सेंट माइकल्स हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू तथा श्रीमती स्वधा रिज़वी, भा. वि. से. (IFS), क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना द्वारा किया गया।

शिविर में आवेदकों, विशेष रूप से उच्च शिक्षा एवं वैश्विक करियर के इच्छुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो युवा अभ्यर्थियों के बीच पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है। पासपोर्ट मोबाइल वाहन सुविधा के माध्यम से आवेदक स्थल पर ही दस्तावेज़ सत्यापन, बायोमेट्रिक डेटा संग्रहण तथा आवेदन प्रस्तुत करने सहित पासपोर्ट आवेदन की आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर सके।

यह शिविर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित 15वाँ पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर था। बिहार के विभिन्न जिलों में

आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 1,800 आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएँ प्रदान की जा चुकी हैं। इन जन-संपर्क उपक्रमों का उद्देश्य नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाना है।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिज़वी ने सेंट माइकल्स हाई स्कूल प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की शुरूआत विशेष रूप से विद्यार्थियों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और निकट लाने में सहायक सिद्ध होती हैं।

    इसी क्रम में अगला पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर 17 से 19 मार्च 2026 तक भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, भागलपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं तक पहुंच का और विस्तार करना तथा कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी सेवा प्रदान करना है।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      error: Content is protected !!