“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को होगा पटना मैराथन 2026 का आयोजन

पटना / बिहार 24 लाइव / 27/02/2026

पटना मैराथन में 42.2 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियाँ शामिल हैं। मैराथन का शुभारंभ सुबह 3:00 बजे किया जाएगा। दौड़ का मार्ग गांधी मैदान से गंगा पथ एवं अटल पथ होते हुए शिवपुरी पथ के मध्य निर्धारित किया गया है।

मैराथन का आयोजन विभिन्न श्रेणियों में किया जा रहा है, ताकि हर आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान से जुड़ सकें।

इस अवसर पर “Run for Nasha Mukt Bihar” का सशक्त संदेश दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

मैराथन के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी www.mysamay.in⁠ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पटना से पारस नाथ की खबर !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!