राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी का बड़ा हमला, जनता दल यूनाइटेड को बताया “भ्रष्टाचार की पार्टी”

पटना / बिहार 24 लाइव पारस नाथ की खबर !

बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील कुमार ने जनता दल यूनाइटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “बिहार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी” करार दिया है।

आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू ने कथित तौर पर शराब कंपनियों और अन्य व्यापारिक संस्थानों से करोड़ों रुपये का चंदा लिया है।

उन्होंने दावा किया कि एक कंपनी जिसका टर्नओवर महज़ 27 करोड़ रुपये है, उसने 24 करोड़ रुपये चंदा दिया। वहीं फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों से भी करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया। सुनील कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना में भी भारी धांधली हुई है और उनके पास इससे जुड़े आंकड़े मौजूद हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू को पिछले वर्षों में 99 लाख रुपये लगातार एक ही टीम से मिले और पार्टी फंड में 146 करोड़ रुपये जमा किए गए।

शराब कंपनियों से चंदा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होते तो अपने आसपास बैठे मंत्रियों की कथित कमाई को जोड़ते, जो एक छोटे राज्य के बजट के बराबर हो सकती है।
वहीं जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
अब इन आरोपों पर जेडीयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!