बिहार 24 लाइव पटना // पारस नाथ की खबर!
पटना जिला में शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु जिला प्रशासन, पटना द्वारा अब तक पटना सदर, फुलवारीशरीफ, दानापुर एवं अन्य सभी अंचलों में पटना जंक्शन, पी०एम०सी०एच०, राजेन्द्रनगर टर्मिनल, सगुनामोड़, खगौल स्टेशन, सचिवालय एवं अन्य कुल 260 चिन्हित एवं अधियाचित स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है एवं शीतलहर प्रकोप से बचाव हेतु कुल अबतक 5055 कम्बलों की वितरण किया गया साथ हीं आज दिनांक 09.01.2026 को 970 कम्बलों का वितरण किया गया।

गरीब एवं आश्रयविहिन व्यक्तियों के लिए न्यू सचिवालय गेट नं0-03, शेखपुरामोड़, हड़ताली मोड़, मछली मार्केट आदि कुल 26 स्थानों पर नगर निगम द्वारा निर्मित स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरा / आश्रय स्थल की व्यवस्था की गयी है।

जिसमें अब तक 18638 व्यक्तियों द्वारा आश्रय लिया गया। साथ हीं आज दिनांक-09.01.2026 को 621 व्यक्तियों द्वारा आश्रय लिया गया।

साथ हीं आम जनता से भी शीतलहर पाला की स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी “क्या करें क्या न करें” का अनुपालन करने की अपील की गयी है।

आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, पटना (0612-2210118) आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नम्बर 1070 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्प लाईन नम्बर 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
