पवन सिंह का एक और धमाका, वायरल हुआ “सलवरवा लाले हो लाल”

सर्दी के मौसम में भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का तापमान बढ़ाने का काम अगर कोई कर रहा है, तो वह हैं पावर स्टार पवन सिंह। नए साल की शुरुआत के साथ ही पवन सिंह ने अपने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उनका नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग “सलवरवा लाले हो लाल” रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है। गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और कुछ ही घंटों में यह लाखों व्यूज बटोर चुका है।

इस धमाकेदार गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका शिल्पी राज की आवाज़ ने चार चांद लगा दिए हैं। वहीं, सदाबहार अभिनेत्री चांदनी सिंह अपनी अदाओं और शानदार डांस से गाने को और भी खास बना रही हैं। पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है, और इस बार भी दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सर्द मौसम में यह गाना फैंस के लिए किसी गर्माहट से कम नहीं है।

“सलवरवा लाले हो लाल” को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह गाना Priyansi Movies के बैनर तले बनी फिल्म “मोहरा” का है, जिसके निर्माता-निर्देशक अरविंद चौबे हैं। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो निर्देशन गोल्डी जायसवाल का है और कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है, वहीं पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा निभा रहे हैं।

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा, “यह गाना बेजोड़ है, इसे एंजॉय कीजिए। मेरे लिए मेरे दर्शक भगवान हैं और यह गाना उनके लिए एक छोटा-सा तोहफा है।” साफ है कि नए साल में भी पवन सिंह का जलवा बरकरार है और “सलवरवा लाले हो लाल” उनके हिट गानों की सूची में एक और नाम जोड़ने को तैयार है।

चांदनी सिंह ने कहा कि “पवन सिंह के साथ काम करना हमेशा एक खास अनुभव होता है। उनकी एनर्जी और प्रोफेशनलिज़्म सेट पर अलग ही माहौल बना देती है। ‘सलवरवा लाले हो लाल’ एक बेहद मस्तीभरा और एंटरटेनिंग गाना है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। इस गाने की शूटिंग हमने पूरे जोश और उत्साह के साथ की है, और मुझे पूरा भरोसा है कि फैंस हमारी केमिस्ट्री को एक बार फिर अपना भरपूर प्यार देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!