बिहार 24 लाइव से रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:-राजधानी पटना से सटे बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जहां व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक व्यक्ति की पहचान शाहपुर थानाक्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्व.चंदेश्वर राय का 50वर्षीय पुत्र अशोक राय के रूप में हुई है।जबकि मृतक का साडू बलराम यादव बाल बाल बच गए। इधर घटना की जानकारी मिलने को स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची। जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना लायी साथ ही भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है।

मृतक
घटना को लेकर मृतक के साडू बलराम यादव ने बताया कि मृतक अशोक राय हम दोनों स्कूटी से बिहटा के मौदही गांव में रिश्तेदार के घर उनके बेटे सुधीर कुमार की शादी का कार्ड देकर घर लौट रहे थे तभी बिहटा चौक से पहले एचपी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही ट्रक ने पहले टक्कर मारी टक्कर के बाद पीछे बैठे अशोक राय सड़क पर गिर जाए और पीछे ट्रक में कुचल दिया जहां उनकी मौत हो गई। इधर मौत के बाद शादी के घर में मातम पसर गया बता दे कि मृतक अशोक राय का एकलौता पुत्र सुधीर कुमार था जिनकी शादी 11 मई को होने वाली थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया पटना आरा मुख्य पथ के बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव के एचपी पेट्रोल पंप पास ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवारी व्यक्ति की मौत हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
