मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।

बिहार 24 लाइव पटना से प्रिंस कुमार जयसवाल की खास रिपोर्ट।

पटना, 29 अप्रैल 2025 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आई०पी०एल० के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहनेवाले श्री वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसम्बर 2024 को 01 अणे मार्ग में मुलाकात की थी तथा मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!