पटना द्वारा होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की अनुमंडलवार समीक्षा की गई।

पदाधिकारियों को हरेक स्तर पर शांति समिति की ससमय बैठक आयोजित करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करने, ड्रोन, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से निगरानी करने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखने, अफवाहों का त्वरित खंडन करने, नशीली पदार्थों के सेवन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने सहित विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल-112 पर सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
#Holi
#Holi2026
#Holikadahan
@Biharfire112
@BiharHomeDept
@PatnaPolice24x7
@bihar_police
@BsdmaBihar
@BiharDMD

