नवगछिया // दिनांक-28.09.25 को वादी मो० इश्तेखार द्वारा परबत्ता थाना को सूचना दिया गया था कि ग्राम जमुनिया में एक मोटरसाईकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधकर्मियों के द्वारा इनके साथ 18,25000 रू० (अठारह लाख पच्चीस हजार रूपये) लूट की घटना कारित किया गया है।
इस संबंध में परबत्ता थाना कांड सं0-163/25 दि0-28.09.25, धारा-309 (4) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
कांड अनुसंधान के क्रम में प्रथम प्रथम दृष्टया ये घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। जिसके पश्चात् उक्त कांड के उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष परबत्ता, डी०आई०यू० एवं थाना के अन्य पदाधिकारी को शामिल किया गया।
उक्त गठित टीम द्वारा CCTV फूटेज का अवलोकन, मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड में शामिल नकाबपोश अपराधकर्मी 1. राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ एवं उसके निशानदेहीं पर कांड में शामिल अन्य अपराधकर्मी 2. सचिन कुमार 3. मो० शमीम अखतर एवं 4. वादी मो० इश्तेखार को गिरफ्तार किया गया तथा घटना के समय अपराधकर्मी द्वारा पहने कपड़ा (सीसीटीवी फूटेज के अनुसार) एवं मोबाईल तथा अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद मोबाईल में घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो मिला है जिसमें लूटे हुए बैग को खोला जा रहा है जिसमें ईंट पत्थर और कुछ कागजात दिख रहे हैं परन्तु बैग में पैसा नहीं है।
स्वीकारोक्ति बयान में गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वादी मो० इश्तेखार कर्ज में डूबे हुए थे तथा कर्ज चुकाने के लिए इनके पास पैसा नहीं था। जिससे बचने के लिए वादी के द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी लूट की योजना तैयार कर इस घटना का अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी सचिन कुमार एवं राहुल कुमार का क्रमशः इस्माईलपुर एवं खरीक थाना में अपराधिक इतिहास रहा है।
कांड के उमेदन हेतु गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
