पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा जिले के एक या दो स्थानों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
नोटः इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।
