जिलाधिकारी ने गाँधी मैदान पटना का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप त्रुटिरहित तैयारी सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।

आम जनता का गाँधी मैदान में प्रवेश गेट सं. 4,5,6,7,8,10 एवं 12 से तथा मीडिया का प्रवेश गेट सं. 13 से होगा।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 49 स्थानों पर 103 दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 128 सीसीटीवी कैमरों, 10 वाच टावरों, 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), 1 अस्थायी कंट्रोल रूम एवं 1 अस्थायी थाना से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर (आईसीसीसी) से अनुश्रवण किया जाएगा।

वाच टावरों पर पुलिस एवं सिविल डिफेंस के कर्मी तथा मुख्य गेट्स पर एसडीआरएफ की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!