ई-वोटिंगः समावेशी और सुलभ लोकतंत्र की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल।

आयोग ने नगरपालिका आम/उप निर्वाचन 2025 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में उन्नयन नवाचारों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ई-वोटिंग (e-Voting) प्रणाली की नींव रखी है। जिसके माध्यम से पहली बार वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासी मजदूर मतदाता अपने घरों से ही मतदान करेंगे।

नगरपालिका आम निर्वाचन/उप निर्वाचन 2025 के दौरान ई-वोटिंग हेतु दो अलग-अलग मोबाइल ऐप विकसित किए गए हैं जो क्रमशः नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु “eVoting SECBHR” ऐप और नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 हेतु eVoting (SECBIHAR) ऐप आधारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पंजीकृत मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। ध्यातव्य है कि प्राथमिकता वाले समूह के मतदाता को पंजीकरण के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सत्यापन और स्वीकृति के बाद ही ई-वोटिंग कर सकते हैं।

नगरपालिका आम/उप निर्वाचन, 2025 हेतु ई-वोटिंग के निमित्त पंजीकरण के लिए कुल 51155 मतदाताओं का अंतिम रूप से पंजीकरण/निबंधन प्राप्त हुआ, जिसमें पुरुष 26038 एवं महिला 25117 मतदाता शामिल हैं। निर्धारित तिथि के अनुसार ई-वोटिंग हेतु पंजीकृत/निबंधित मतदाताओं की विवरणी निम्नवत हैः-

नगरपालिका आम/उप निर्वाचन 2025 के निमित्त “ई-वोटिंग” से मतदान जैसे नवाचार एवं निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन से संबंधित तैयारियों का अनवरत अनुश्रवण किया जा रहा है। इस कड़ी में माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त, बिहार डॉ. दीपक प्रसाद ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। आयोग स्तर पर सचिव मुकेश कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी सहित तकनीकी टीम उपस्थित रहे।

अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन सुविधाः कोई भी अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मतदाता के लिए ऑनलाईन सुविधाः कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.sec.bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचक सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र का पता, मतदान का कार्यक्रम एवं अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति मतदाता/अभ्यर्थी आयोग में संचालित कॉल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 पर कॉल करके निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!