सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में शनिवार को कांग्रेस की सामाजिक न्याय जन चौपाल के तहत संवाद कार्यक्रम हुआ | इसमे कांग्रेस के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी राष्ट्रीय नेता ललन कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम शामिल हुए |

कार्यक्रम का आयोजन सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रहे ललन कुमार की अगुवाई में शहर के महा दलित टोला महेशी में गाँव में हुआ |

जहां ललन कुमार ने जन चौपाल में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद समाज को बराबरी कि ओर ले जाना है | आज देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है | बिहार में बलात्कार , माँ , बहने के हत्याएं भगदड, ट्रेन ,में हादसे , सड़क पर दुर्घटनाएँ हो रही है |

फिर भी कुछ लोग कहते है कि राज्य डबल इंजन कि सरकार सुरक्षित हाथो में है | ट्रेने बिक रही है , प्लेन बिक रहे है | देश कि संपत्तियों सस्ते दामों पर खास दोस्तों को दी जा रही हैं |
चुनाव कि चर्चा भी गलत दिशा में जा रही है | लोग पूछते हैं अगला मुख्यमंत्री कौन होगा | असली सवाल यह होना चाहिए कि क्या स्कूल बनेंगे , अस्पताल बनेंगे , सड़के बनेगी | अगर ये नहीं होगा तो सीएम कौन बना ,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता | सुल्गागंज में विकास क्या हुआ भ्रष्टाचारके हाथो में सम्लित है , बल्कि पूरे बिहार कि 243 सीटों पर बदलाव कि आवाज उठाएं | प्रत्याशी कौन है या चुनाव चिन्ह क्या है , यह नहीं देखना है | देखना यह है कि राज्य में अन्याय और न्याय के बीच संघर्स चल रहा है |

सरकार गरीबो से टैक्स वसूलती है और अमीरों का कर्ज माफ करती है | देश में 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बड़े उद्योगपतियों का माफ किया गया है | गरीबों से कहा जाता है कि सड़क , अस्पताल , शिक्षा और रोजगार के लिए | पैसा नहीं राज्य अब लीडर नही डीलर के हाथो में है जो राज्य के संपतियों सौदा कर रहे है |
