मुजफ्फरपुर दिनांक-12.06.2025 को गुप्त सूचना मिली कि राजेपुर ओ०पी० (साहेबगंज थाना) अतंर्गत मीनापुर गाँव स्थित वार्ड नं0-11 में नगीना भगत के मकान में कुछ लोगों के द्वारा ऑनलाईन फेक ट्रेडिंग / गेमिंग साईट्स सहित विभिन्न प्रकार के साईबर ठगी की घटना कारित की जा रही है।
नोटों की गिनती करने वाले मशीन सहित भारी मात्रा में कैश बरामद….
प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, मुज०पुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुज०पुर के अनुश्रवण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में ओ०पी० प्रभारी राजेपुर की टीम को भी शामिल किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर अपराध की घटना कारित कर रहे साईबर अपराधी 1. विकाश कुमार पे० नगीना भगत सा० मीनापुर वार्ड नं0-11 थाना राजेपुर ओ०पी० साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर को भारी मात्रा में नगद कैश, लैपटॉप, नोटों की गिनती करने का मशीन, विभिन्न बैंकों का पासबुक/चेकबुक / ए०टी०एम० कार्ड, लैपटॉप, कैश चेस्ट एवं अन्य समानों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी विकाश कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सगे भाई सहित साईबर अपराध की घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।
घटना में संलिप्त अन्य साईबर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।
