गिरिराज सिंह का तीखा तंज – लालू-तेजस्वी को बताया ‘मगरमच्छ’, महागठबंधन को कहा ‘ठगबंधन’!

बिहार की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज महागठबंधन पर जबरदस्त हमला बोला है।
बेहद तीखे अंदाज़ में उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव को ‘मगरमच्छ’ की संज्ञा दी और कहा कि
जनता अब तय कर चुकी है कि मगरमच्छ को दोबारा सत्ता में नहीं लाना है।

गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए कहा –

“कुछ लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब ठगबंधन को पहचान चुकी है।”

उन्होंने तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा –

“लालू जी को सिर्फ अपने बेटे को गद्दी दिलवाने की चिंता है। ये गठबंधन नहीं, स्वार्थियों का समूह है, जिसे मैं ठगबंधन कहता हूं।”

राजनीतिक बयानबाज़ी के इस दौर में अब देखना है कि महागठबंधन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
हम आपको इस राजनीतिक घमासान की हर अपडेट के साथ जोड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!