ट्रेनों में यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वालाअंतरजिला गिरोह के सदस्य गिरफ्तार।

पटना से बिहार 24 लाइव के पारस नाथ की खबर।पटना दिनाक-30.04.2025 रेल जिला पटना अंतर्गत Operation Clean के तहत मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अपराधों के रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक-29.04.25 को रेलवे स्टेशन पाटलिपुत्रा के प्लेटफार्म संख्या 4 के दक्षिण अंतिम छोर के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाईल लिये हुये संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जो पुलिस बल को देखकर तेजी भागने लगा।

विज्ञापन

पुलिस बल को संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से भागने के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम अमर साही, उम्र 28 वर्ष बताया जो थाना-काजीपुर, जिला-वैशाली बताया गया। साथ ही पकड़ाये अभियुक्त के द्वारा बताया गया की मेरा एक और सहयोगी है जो पुलिस बल को देखकर पहले ही भाग गया है।

पकड़ाये अभियुक्त के निशानदेही पर सघन छापामारी करते हुये भागे हुये व्यक्ति 2 संजीत साहब-बेगूसराय वर्तमान अगम कुआ से पकड़ा गया।

विज्ञापन

पकड़ाये दोनो व्यक्तियों के जमातलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास से एक ट्रोली बैग के साथ 02 मोबाईल बरामद किया गया। उक्त मोबाईल के संबंध में पुछने पर बताया की किसी यात्री का है जो प्लेटफार्म में चोरी किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!