फूटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI),केछात्रों ने दिखाया डिजाइन एवं फैशन का जलवा l

रईस अहमद/बिहटा

बिहटा:-राजधानी पटना से सटे बिहटा में फूटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI), पटना एवं कोलकाता कैंपस के छात्रों ने रैम्प पर दिखाया क्रिएटिविटी, डिजाइन एवं फैशन का जलवा ।

फूटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI),केछात्रों ने दिखाया डिजाइन एवं फैशन का जलवा l वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एफ.डी.डी.आई, पटना परिसर के फैशन डिज़ाइन स्नातक (2021 बैच)अंतिम वर्ष के छात्रों ने स्वयं डिजाइन किए गए आधुनिक एवं परंपरागत परिधानों का पटना कैंपस में रैम्प पर वाक कर प्रदर्शन किया l
‘फैशन फॉरवर्ड-3’ फैशन शो के कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉमपेटेन्स शू प्राइवेट लिमिटेड के मैंनेजिंग डायरेक्टर श्री धनेश प्रसाद, एफ.डी.डी.आई के सचिव श्री पंकज कुमार सिन्हा, परिसर के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज कुमार,बिहटा नगरपरिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी एवं अन्य अतिथिगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज का यह कार्यक्रम छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा है इस तरह के शो के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा निखर के बाहर आती है l एफडीडीआई पटना के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और अतिथियों, प्रायोजकों एवं मीडिया कर्मियों का उनके समर्थन के लिए आभार प्रकट किया l

तेजस्वी यादव ने ताड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान।

इस अवसर पर एफ.डी.डी.आई के सचिव श्री पंकज कुमार सिन्हा ने भी छात्रों के गार्मेंट्स कलेक्शन की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रशंसा की एवं उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!