हिंदुओ में शौर्य का जागरण करना ही बजरंग दल का मुख्य कार्य – नीरज।

पटना , आज दिनांक 27 अप्रैल 2025
पटना स्थित बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई, बजरंग दल द्वारा वीर बजरंगी धर्म सभा का आयोजन किया गया।

इसके उपरांत एक भव्य वीर बजरंगी यात्रा निकाली गई, जो कारगिल चौक, एक्जीबिशन रोड, डाकबंगला चौक, आयकर गोलम्बर होते हुए अदालत गंज में संपन्न हुई। यात्रा में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने गणवेश में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एन. सिंह ने कहा कि हिंदू समाज अत्यंत सहनशील है, किंतु हमें यह समझना चाहिए कि सहनशीलता की भी एक सीमा होती है। जब सहनशीलता कायरता में बदलने लगे, तब आवश्यकता है कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे वीर महापुरुषों को आदर्श मानकर अपने शौर्य और पराक्रम से चुनौतियों का डटकर सामना करें। बजरंग दल इस कार्य को वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहा है।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री नीरज दिनोरिया ने कहा कि हाल के दिनों में आतंकवादियों ने कायरता पूर्ण ढंग से हिंदुओं की पहचान कर उनकी निर्मम हत्या की है, जिसे पूरे देश ने देखा है। अब समय आ गया है कि ऐसे अत्याचारियों का जड़ मूल से नाश किया जाए। भारत की शक्ति दुश्मनों को विश्व के किसी भी कोने में जाकर समाप्त करेगी।

श्री दिनोरिया ने बताया कि बजरंग दल अपनी स्थापना काल से ही हिंदू युवाओं में शौर्य का जागरण करता आ रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर, हिंदुत्व की रक्षा और प्रचार-प्रसार करना बजरंग दल का मुख्य ध्येय है सेवा, सुरक्षा और संस्कार” – इन्हीं तीन ध्येय वाक्यों के आधार पर बजरंग दल अपने सभी कार्यों का निष्पादन करता है।

उन्होंने आगे कहा कि बजरंग दल ने हजारों भूले-भटके बंधुओं का परावर्तन कराया है और लव जिहाद के चंगुल से अनेक बहनों को मुक्त कराकर उनके पुनर्वास में सहायता प्रदान की है। साथ ही प्रत्येक वर्ष लाखों गौवंश की रक्षा का भी कार्य करता है। देशभर में कहीं भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बजरंग दल अपनी आवाज बुलंद करता है और विधर्मियों को सशक्त चुनौती देता है।

कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं ने सेवा प्रदान की। कैट संगठन ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा व जूस वितरण की व्यवस्था की, वहीं आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जनमेजय , क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद , प्रांत मंत्री संतोष सिसौदिया, डॉ. प्रवीण साहू, रजनीश कुमार, साहिल सत्यम, अभिषेक , सोनू , उपेंद्र बजरंगी, सूरज समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!