बिहार 24 लाइव से रईस अहमद/बिहटा ।

बिहटा:-राजधानी पटना से सटे बिहटा में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां शादी के माहौल में घटना के बाद मातम पर पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार
बिहटा के आईआईटी थानाक्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम बालू ट्रक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में बैठे एक युवक की मौत हो गई मृतक व्यक्ति की पहचान दिलावरपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टेंपो सवार मृतक व्यक्ति सुरेंद्र राम अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए टेंपू से लई गांव की ओर जा रहे थे
आतंकवादी हमले को लेकर लोगो मे आक्रोश,बिहटा बिटेश्वरनाथ मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया।
तभी लई की ओर से तेजरफ्तार में आ रही बालू लदा ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लड़की के पिता सड़क पर गिर गए और ट्रक ने।रौंद दिया। जहां लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि इस घटना में टेंपो में सवार लगभग 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चलरहा है। इधर लड़की के पिता की मौत के बाद शादी के माहौल में मातम पर पसर गया।मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना बढ़ता देखकर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची है लोगों को समझने में जुटी हुई है।

घटना को लेकर आईआईटी थाना के थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि दिलावरपुर गांव के पास बालू लदा ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है जहां टेंपो में सवार सभी लोग तिलक समारोह में जा रहे थे। तभी यह घटना घटी है फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।जहां दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है साथ ही ट्रक के चालक को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इसके अलावा टेंपो में सवार चालक सहित लगभग 6 से 7 लोग घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल माहौल को शांत किया जा रहाहै।
