बिहटा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।

बिहार 24 लाइव रईस अहमद/बिहटा से खास खबर।बिहटा:-राजधानी पटना से सटे बिहटा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की देर शाम को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक पर्यटकों की मौत के विरोध में बुधवार को अप्रैल को बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया।

जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए यहां तक कि महिलाएं भी आतंकी हमले में मारे गये लोगो को को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

वही कैंडल मार्च में शामिल लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे,कैंडल मार्च के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा के शांति की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!