मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे बक्सर, कहा- पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बक्सर जिले के दल सागर मैदान में जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मोदी समझते हैं कि बिहार वालों को ज्ञान की कमी है. आप अपना ज्ञान गुजरात में दो, बिहार के लोग ज्ञान को समझते हैं. वसूलों पर चलते हैं. जबकि सारे ज्ञानी लोग बिहार की भूमि से आते हैं. मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है. बिहार के विकास के लिए नहीं है. एक बार हमारी गोद में आते हैं, फिर लगा कि बीजेपी आने वाली है तो सीएम नीतीश इधर से उधर चले जाते हैं. ये देश के लिए सही नहीं है.”

खड़ने ने आगे कहा, “नेशनल हेराल्ड समेत तीन पेपर पंडित नेहरू ने भारतीयों की आवाज अंग्रेजों तक पहुंचाने के लिए निकाला था. उसके आज के चेयरमैन पर केस किया गया है. उस कंपनी की प्रॉपर्टी कोई बेच नहीं सकती है. क्या सोनिया, राहुल या प्रियंका गांधी उसे बेचेंगे. लेकिन, आप केस कर रहे हैं. उसका पैसा कोई हड़प नहीं सकता, लेकिन मोदी-शाह सोनिया गांधी को डराकर राहुल और प्रियंका जी को डराने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!